जिला अस्पताल में मरीज ने की खुदकुशी, 5वीं मंजिल से कूदा, दूसरी मंजिल के एयर डक्ट में फंसा मिला शव

khandwa district hospital
Image Source : INDIA TV
एयर डक्ट से शव बाहर निकालते अस्पताल के कर्मचारी।

मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित सरकारी जिला अस्पताल में एक मरीज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर से पूरे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है, कि मरीज का शव जिला अस्पताल की पांचवी मंजिल पर बने एयर डक्ट से गिरकर दूसरी मंजिल के डक्ट में आकर फंसा हुआ मिला। जिला अस्पताल के स्टॉफ ने रेस्क्यू कर के डक्ट से बाहर निकाला गया।

एनीमिया से पीड़ित था मरीज

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह मोहनलाल मोरे एनीमिया की बीमारी से पीड़ित था और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती था। रविवार रात को वह अस्पताल से अचानक गायब हो गया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ के साथ परिजन भी इसे खोजने में जुट गया। परिजनों ने इसकी सूचना मोघट थाना पुलिस को भी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की और मरीज के शव को और डक्ट से निकलवाया।

बाथरूम के वेंटिलेशन का कांच तोड़कर लगाई छलांग

शुरुआती जांच में मरीज द्वारा खुदखुशी करने का अंदेशा जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पांचवीं मंजिल पर मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मोहनलाल ने बाथरूम के वेंटिलेशन का कांच तोड़कर एयर डक्ट में छलांग लगा दी।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि एनीमिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मरीज का शव पांचवी मंजिल के डक्ट में फंसा हुआ पाया गया था, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को कर दी गई है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि अस्पताल में मरीज का शव मिलने की सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके शव को निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मोघट थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

(रिपोर्ट- प्रतीक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

भाभी के साथ लिव इन में रह रहे देवर ने किया सुसाइड, पहले पति को छोड़ा अब उसे छोड़ उसके दोस्त संग भागी

‘मां, मैं चोर नहीं हूं’, दुकानदार की पिटाई के बाद मासूम ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट बरामद

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें