संविधान से समाधान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 

संविधान से समाधानसंविधान से समाधान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
स्थान: दिनांक 25/06/25 को पंदनीया पंचायत भवन, मार्गोमुंडा प्रखंड
“संविधान से समाधान” अभियान के तहत वी द पीपल के सहयोग से आश्रय संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आश्रय संस्था की सचिव दीपा कुमारी ने किया।
प्रशिक्षण की शुरुआत फेसिलिटेटर पवन कुमार सिन्हा द्वारा “टापू में फंसे लोगों” की अवधारणा से हुई, जो संवैधानिक अधिकारों की समझ को सरल तरीके से प्रस्तुत करता है। नेटवर्क संयोजक संकर दास ने भी प्रशिक्षण में विशेष भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को नागरिक अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को चैंपियन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण स्थानीय नागरिकों को संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने तथा उन्हें अपने मुद्दों का समाधान संविधान के माध्यम से खोजने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें